इस बार पापा के हाथो लिखा कुछ : बीती दोपहर कमरे में सोते हुए ऐसे ही बीते दिन याद कर रहा था तभी बेटे जय ने मुझे ' परछाइयों का शहर ' पुस्तिका पढ़ने को दी । लॉकडाउन की वजह से वैसे ही कामकाजी दिनचर्या से फ्री होकर आराम करना था सोचा क्यों न मंजु जी शर्मा की लिखी इस किताबी शहर में एक चक्कर लगाया जाए ! करीबन तीन दिन लगे मुझे धीरे-धीरे महसूस कर पढ़ने में पर पाठको से सच कहू तो मुझे ये कहानी-संग्रह न लगकर मेरे आसपास की सत्य घटनाए लगी जिनकी बारीकियां समझी जाए तो समाज को आइना दिखाती है ! जैसे शुरुआती कहानी 'आवारा बच्चे' में बच्चो के लिए न भूत था न भविष्य , बस चंद जरूरतों भरा वर्तमान था । 'गर्ल्स हॉस्टल' मे उदास एक लड़की संचिता का यह कहना कि उसे उसका प्रेमी तो अपने जन्मदिन पर भी पिंड बलूची ले गया जबकि गौरी का प्रेमी उसे बड़े-बड़े महंगे होटलो में ले जाता था यह सब उसे हीन भावना का अहसास कराता है । कहानी 'खट्टी वासना' यह हमें पुरुष प्रधान समाज का आइना दिखाती है जबकि 'खोटे सिक्के' मे कलावती अपनी जीजी के आगे अपने को तुच्छ समझती थी कि उसकी जीजी जिसके बेटे विदेश मे र...
😶 ताउम्र इंतज़ार में !! [[ क़िताब : ठहरी हुई तारीखें ]] वास्तव में ये किताब वो डायरी है , जो किसी देहाती अल्हड़ से नौजवान लड़के के हाथों करीब दो दशक पहले लिखीं गई । उसने खुद लिखते समय जहन में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वो प्रकाशित होंगी ! इस प्रेम में पगे लड़के पर नए शहर में दो ही चीजों को जादू चढ़ा हुआ है पहला हिन्दी का और दूसरा उस खिलखिलाती लड़की का जिसके बारे में किताब आपको मखमली परिचय करवाती है । मुकम्मल प्रेम के बहाव को पढ़ोगे तुम उम्मेद जी की क़िताब में हर उस मीठे अहसास की तरह जो करता है तृप्त एक निश्छल प्रेम को !! सपनों की भागदौड़ में गुलाबी शहर की गुलाबी गालों वाली लड़की उस समय मन पर आहट करती है , जब लड़का करियर और RU के हॉस्टल लाइफ के द्वंद में उलझा हुआ सा मालूम होता है !! शुरुआती कुछ मुलाकातें ही बहुत थी दोनो को दो जिस्म एक रूह बनाकर अपनी ही अलग दुनियां बनाने के लिए, शहर के हर कोने नाप लिए थे हाथो में हाथ लिए ,, मन बावला सा बादलों के ऊपर चलता और जमीं पर उड़ता ,, बिन कहे घंटो बाते किया करते थे नजरों से ! सदियों से शायद यूं ही प्रेम खयाली दुनियां में दो...