प्यारी अंकिता जीजी !
हाल ही में आपकी किताब "बहेलिए" पढ़ने का मौका मिला। अभी महीनाभर भी नहीं हुआ मुझे अकेले नए शहर में शिफ्ट होते हुए तो सोचा एक नई कहानीकार के नजरिए से नए शहर को देखता हूं बस इसी बहाने शुरू हो गए पन्ने आपकी किताबों के ...
परिचय पढ़कर मालूम हुआ पारंपरिक लेखकों से बहुत अलग ही रचनात्मक तरीके से लिखते हैं आप ! मूलत: स्वयं एक नवलेखक होने के कारण यह पढ़कर मुझे थोड़ा अतिशयोक्तिपूर्ण लगा पर सोचा चलो पहले कहानी के किरदारों से रूबरू तो हुआ जाए जाने कहानी क्या मोड़ ले आए। मुझे नहीं पता किसी कहानीविशेष किताब की समीक्षा कैसे किया करते है लेकिन इस चीज से सबसे ज्यादा ज्यादा प्रभावित हुआ कि आपकी कहानी के अंदर जब एक पाठक जाता है तो वापिस दहलीज तक लौटकर नहीं आ पाता । कहानियां रगों में खून से दौड़ते हुए सिरे तक जाने से पहले ही खत्म हो जाती है । हैप्पी एंडिंग नहीं लिखी होती !! शायद हमेशा से बचपन से कहानियों में, फिल्मों में, किताबों में पढ़कर लगता है , हैप्पी एंडिंग मन को तसल्ली देती है तो ये तो स्वाभाविक अभिन्न हिस्सा है ही लेकिन नहीं ....
यकीनन पहली कहानी पूरी होते ही अचानक से ही विराम आया , तो मैंने आगे पेज टटोलने शुरू किए कि कहीं कोई पेज मिसिंग तो नहीं है, पर सच में कहानी खत्म हो चुकी थी * और बेचैनी यूं बढ़ गई मानो किरदार कहानी के अंदर बंद , उफ्फ वो तड़प ! कुछ देर स्तब्ध होने के बाद फिर गौर फरमाया कहानियों को बीच में से लाकर कहानी को खुशी या गमगीन पीक पर ले जाकर खत्म करना , यह हुनर मैंने पहले कभी किसी हिंदीलेखन में नहीं देखा ।
कुछ नया ये भी महसूस किया कि आप जो कहानियों की किरदारों को नाम दिया करते हैं, उनकी स्थानीय भाषा में आप उनको फिर से जिंदा कर दिया करते हैं और आखिर में पहुंचते-पहुंचते पाठक कभी सोच भी नहीं पाता की कहानी का आखिरी सिरा कुछ ऐसा होगा , सिरे पर पहुंचकर अंदर एक दर्द भी उठता है और द्वंद भी कि ऐसे कैसे लेखिका आपको कहानी के आखिर में अकेला छोड़ जाएगी !!
आखिर में इतना ही कहूंगा आपकी सारी कहानियों के किरदार मुकम्मल है और उन मुकम्मल किरदारों से मिलने का मौका मिला तो चाय की थड़ी पर बैठकर किसी शाम चाय पीना जरुर पसंद करूंगा ! विशेषकर महिलाओं की व्यक्तित्व और चुनरी पर लगा दाग जिसके बारे में आपने गहराई से लिखा है ।। मन है कभी आपसे मिलूं और कुछ कहानियों के आगे के सम्भावित अंश सुनूं ।
आप बहुत प्यारी हैं , बस ऐसे ही लिखते रहिए !
सस्नेह शुक्रिया जीजी .
आपका शुभेच्छु
जय वाधवानी
- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment